मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के इन जिलों से गुजरेगी 'वोट अधिकार यात्रा', केसी वेणुगोपाल बोले- जनता सिखाएगी सबक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार के इन जिलों से गुजरेगी 'वोट अधिकार यात्रा', केसी वेणुगोपाल बोले- जनता सिखाएगी सबक

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बिहार में 17 अगस्त से 'वोट अधिकार यात्रा' शुरू करने जा रहे हैं। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने इस यात्रा के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह यात्रा 17 अगस्त को सासाराम में शुरू होगी, जो 30 अगस्त को आरा में समाप्त होगी।

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "वोट, संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और महागठबंधन के अन्य नेता पूरे बिहार में 'वोट अधिकार यात्रा' पर निकलेंगे। जिन लोगों ने हमारे वोट चुराने और हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था को नष्ट करने की साजिश रची है, उन्हें जनता सजा देगी।"

उन्होंने यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह यात्रा 17 अगस्त को सासाराम में एक विशाल रैली के साथ शुरू होगी, जो गया, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, मधुबनी, दरभंगा और पश्चिमी चंपारण होते हुए 30 अगस्त को आरा में समाप्त होगी। इसके बाद, 1 सितंबर को पटना में एक 'मेगा वोटर अधिकार रैली' का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बिहार की जनता 'वोट चोरों' को स्पष्ट संदेश देगी।

कांग्रेस नेता ने कहा, "हम हमेशा यह सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष करेंगे कि सत्ता आम लोगों के पास रहे और विभाजनकारी ताकतों, मित्रों और शक्तिशाली लोगों के लिए काम करने वालों द्वारा छीनी न जाए।"

इससे पहले, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 'वोट अधिकार यात्रा' को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया था।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "17 अगस्त से 'वोट अधिकार यात्रा' के साथ हम बिहार की धरती से वोट चोरी के खिलाफ सीधी लड़ाई छेड़ रहे हैं।"

उन्होंने लिखा, "यह सिर्फ एक चुनावी मुद्दा नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र, संविधान और 'एक व्यक्ति, एक वोट' के सिद्धांत की रक्षा का निर्णायक संग्राम है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें