मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

विवेक विहार अग्निकांड: सीएम रेखा गुप्ता ने पीड़ितों से की मुलाकात, फायर सेफ्टी पर सख्ती के निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
विवेक विहार अग्निकांड: सीएम रेखा गुप्ता ने पीड़ितों से की मुलाकात, फायर सेफ्टी पर सख्ती के निर्देश

नई दिल्‍ली। मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने मंगलवार को दिल्ली के विवेक विहार में हुई आगजनी से प्रभावित पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्‍होंने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को एक गंभीर चेतावनी के रूप में लेते हुए संबंधित विभागों को सख्‍त निर्देश दिए।

उन्‍होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और फायर सेफ्टी के उच्चतम मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्‍होंने इस संबंध में सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्‍ट कर जानकारी दी।

दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने कहा कि दिल्ली के विवेक विहार में हुई हृदय विदारक अग्नि दुर्घटना के पीड़ित परिवारों से मंगलवार को मुलाकात की। इस दुखद घड़ी में हम पूरी संवेदनशीलता और दृढ़ता के साथ उनके साथ खड़े हैं और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें।

उन्‍होंने आगे कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को एक गंभीर चेतावनी के रूप में लेते हुए सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और फायर सेफ्टी के उच्चतम मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। फायर सेफ्टी मानकों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही या समझौता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दरअसल, पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में रविवार तड़के हुई एक दुखद आगजनी दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई। यह घटना एक पॉश कॉलोनी के बी-ब्लॉक में स्थित एक इमारत की एसी यूनिट में हुए धमाके के कारण हुई। अधिकारियों ने बताया कि बचाव और राहत कार्यों के दौरान 10 से ज्यादा लोगों को बचाया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें