मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

विस्तारा 11 नवंबर को अपने ब्रांड के तहत संचालित करेगी अंतिम उड़ान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्‍ली। विमानन कंपनी विस्तारा अपने ब्रांड के तहत 11 नवंबर को अंतिम उड़ान का परिचालन करेगी। एयर इंडिया 12 नवंबर, 2024 से इसका परिचालन संभालेगी। सरकार ने एयर इंडिया-विस्तारा विलय के हिस्से के रूप में सिंगापुर एयरलाइंस द्वारा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को अपनी मंजूरी दे दी है।विस्तारा ने शुक्रवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि 3 सितंबर, 2024 से ग्राहक 12 नवंबर, 2024 या उसके बाद की यात्रा के लिए विस्तारा की फ्लाइट्स की बुकिंग नहीं कर पाएंगे। कंपनी ने बताया कि 12 नवंबर, 2024 के बाद विस्तारा के विमानों का परिचालन एयर इंडिया द्वारा किया जाएगा। इन विमानों के संचालित मार्गों के लिए बुकिंग एयर इंडिया की वेबसाइट पर पुनः निर्देशित की जाएगी।कंपनी की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक विस्तारा 11 नवंबर, 2024 तक के लिए सामान्य रूप से बुकिंग लेना और उड़ानें संचालित करना जारी रखेगी। गौरतलब है कि विस्तारा के टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया के साथ प्रस्तावित विलय का ऐलान नवंबर, 2022 में किया गया था। इस विलय के बाद सिंगापुर एयरलाइंस की एयर इंडिया में 25.1 फीसदी हिस्सेदारी होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें