मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान विधानसभा का भ्रमण कर लॉ स्कूल के छात्रों ने सीखा विधायी प्रक्रिया का महत्व

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राजस्थान विधानसभा का भ्रमण कर लॉ स्कूल के छात्रों ने सीखा विधायी प्रक्रिया का महत्व

जयपुर। एमिटी लॉ स्कूल एमिटी यूनिवर्सिटी राजस्थान के छात्रों ने राजस्थान विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान 38 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर (डॉ.) अमित जैन ने बताया कि यह भ्रमण छात्रों के लिए भारत के संवैधानिक इतिहास की पुनरावृत्ति और विधान प्रक्रिया की गहन समझ का एक महत्वपूर्ण अवसर था। इस अनुभव से न केवल छात्रों का कानूनी ज्ञान समृद्ध हुआ, बल्कि उन्हें राज्य के प्रशासनिक और विधायी ढाँचे की कार्यप्रणाली को करीब से समझने का अवसर भी मिला।

एमिटी लॉ स्कूल की डायरेक्टर प्रोफेसर (डॉ.) कोमल ऑडिच्य ने कहा कि इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्रों ने राजस्थान विधान सभा का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया और समझ सके कि किस प्रकार विभिन्न विधेयकों पर चर्चा एवं मतदान कर उन्हें कानून का रूप दिया जाता है। छात्रों ने विधानसभा परिसर में स्थित संग्रहालय का भी अवलोकन किया, जहाँ उन्हें राजस्थान के इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्रियों की जानकारी और राजस्थान के पर्यटन एवं भौगोलिक स्वरूप का ऑडियो-विजुअल माध्यम से परिचय मिला। विजिट के कॉर्डिनेटर प्रोफेसर (डॉ.) पुनीत बाफना ने बताया कि एमिटी लॉ स्कूल इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमणों के माध्यम से छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान कर उन्हें भविष्य के कुशल विधि-विशेषज्ञ के रूप में तैयार करने के लिए सतत प्रयासरत है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें