मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:27 · नई दिल्ली संस्करण

विश्व हिंदी परिषद करेगी भाजपा का चुनाव प्रचार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । विश्व हिंदी परिषद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

के हिंदी एवं भारतीय भाषाओं के उत्थान के लिए किए गए भगीरथ प्रयासों के

मद्देनजर इस बार के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में चुनाव

प्रचार करने का निर्णय किया है। यह जानकारी विश्व हिंदी परिषद के महासचिव

डॉ. बिपिन कुमार ने यहां जारी विज्ञप्ति में दी है।

डॉ.

कुमार का कहना है कि प्रधानमंत्री के समर्पित प्रयास के लिए विश्व हिंदी

परिषद और उससे जुड़े लाखों भाषा प्रेमी बेहद प्रभावित और गौरवान्वित हैं।

विश्व हिंदी परिषद हमेशा उनके इन महती कार्यों में पूर्ण ताकत के साथ उनके

साथ खड़ी है। विज्ञप्ति के अनुसार, भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार करने का

फैसला विश्व हिंदी परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने लिया है। साथ ही

परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद पद्मभूषण आचार्य वाई लक्ष्मी

प्रसाद से अनुरोध किया गया है कि वे आंध्र प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी

के समर्थन में लोकसभा चुनाव में प्रचार-प्रसार कर प्रधानमंत्री मोदी के

हाथों को मजबूत करें। आचार्य ने कार्यकारिणी के अनुरोध को स्वीकार कर लिया

है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें