मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

कार्यशाला : विहिप के कार्यों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं , राष्ट्र में सनातनी अलख जगाना ही उद्देश्य: तिवारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जोधपुर,। विश्व हिन्दू परिषद के सेवा व संगठनात्मक कार्यों से समाज

को अवगत कराना प्रचार प्रसार विभाग का प्रमुख उत्तरदायित्व है, साथ ही

वर्तमान में चल रहे धर्मविरोधी तत्वों के समाजतोड़क कृत्यों से निपटने की भी

अहम चुनौती है। जिसके लिए प्रान्त से लेकर खण्ड स्तर पर प्रचार-प्रसार के

आयाम की गतिविधियों व कार्य विस्तार को गति देनी होगी।

प्रताप

नगर स्थित भारत माता मंदिर विहिप कार्यालय में चार सत्रों में आयोजित हुई

एक दिवसीय प्रचार विभाग कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय प्रचार

प्रमुख एवं विहिप राष्ट्रीय प्रवक्ता विजयशंकर तिवारी ने प्रान्त भर के

कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए विचार व्यक्त किए। उन्होंने प्रचार

कार्य की महत्वता को बताते हुए इसे संगठन का महत्वपूर्ण भाग बताया।

कार्यशाला

में प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के विषय पर वरिष्ठ पत्रकार डॉ रंजन दवे ने

समाचारों के निर्माण, प्रसार की विषयवस्तु की सार्थकता तथा मीडिया के

सामाजिक जीवन में महत्वपूर्ण उपयोग की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख पंकज ने वर्तमान में चल

रहे राष्ट्रविरोधी नेरेटिव्स की व्याख्या करते हुए बताया कि किस प्रकार

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिन्दू समाज की एकता तोड़ने, भारतीय संस्कृति, धर्म व

परम्पराओं को गलत तरीके से प्रस्तुत करने के षड्यंत्र रचे जा रहे है उनसे

हमें बौद्धिक दृष्टिकोण से लड़ना होगा, उन्होंने सोशल मीडिया के सार्थक व

राष्ट्र हित में उपयोग के बारे में बताया। कार्यशाला में क्षेत्र विधि

प्रमुख मोतीसिंह राजपुरोहित ने साइबर अपराध, व कानून की जानकारी साझा की।

विहिप

प्रान्त संगठन मंत्री राजेश पटेल ने प्रचार विभाग के कार्य को खण्ड स्तर

पर ले जाने के लिए टोली निर्माण, अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने, सोशल

मीडिया व अन्य प्रचार माध्यमों के संगठन हित मे सदुपयोग की आवश्यकता जताई।

कार्यशाला में प्रान्त अध्यक्ष डॉ राम गोयल , प्रान्त उपाध्यक्ष मानाराम

विश्नोई, प्रान्त सह मंत्री महेंद्रसिंह राजपुरोहित, प्रान्त प्रचार

प्रमुख अमित पाराशर, सह प्रचार प्रमुख नरेश बोहरा, प्रान्त टोली सदस्य चेतन

पंवार प्रान्त सह संयोजक बजरंग दल खरताराम सहित सभी जिलों के प्रचार

विभाग कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें