मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली नगर निगम स्थाई समिति के मसले पर भाजपा नेता सचदेवा का केजरीवाल से सवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली नगर निगम स्थाई समिति के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आआपा) और आआपा संयोजक अरविंद केजरीवाल से सवाल पूछा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल दिल्ली की जनता को बताएं कि वह दिल्ली नगर निगम की स्थाई समिति का गठन क्यों नहीं होने दे रहे?वीरेंद्र सचदेवा ने इस संबंध में एक्स हैंडल पर वीडियो अपलोड किया है। इसमें सचदेवा ने कहा किं नगर निगम की स्थायी समिति का गठन होने से ही दिल्ली के रुके हुए विकास कार्य शुरू हो सकते हैं। जब से दिल्ली नगर निगम में आआपा का शासन आया है, तब से राजधानी में सफाई व्यवस्था ठप है। लोग गंदगी से परेशान हैं।सड़कें टूटी हैं।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी कोर्ट के आदेश को न मानकर दिल्ली की जनता को धोखा दे रही है । उल्लेखनीय है कि दिल्ली नगर निगम की स्थाई समिति में 18 सदस्य होते हैं। इसमें नौ भारतीय जनता पार्टी के हैं और सात आम आदमी पार्टी के। एक सदस्य के लिए चुनाव होना है। सचदेवा का कहना है कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने निगम आयुक्त को एमसीडी की स्थायी समिति की इस सीट के लिए शुक्रवार को चुनाव कराने का निर्देश दिया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें