मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में आतिशी और आआपा नेता बिजली कटौती का झूठ व भ्रम फैलाने में लगे हुए हैं : वीरेंद्र सचदेवा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली में आतिशी और आआपा नेता  बिजली कटौती का झूठ व भ्रम फैलाने में लगे हुए हैं  : वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आआपा) के अन्य नेता मिल कर बिजली कटौती का झूठ एवं भ्रम फैलाने में लगे हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि अनेक वर्षों से आआपा सरकार एवं निजी पावर डिस्कॉम की सांठगांठ से दिल्ली की जनता को लूट रही थी। हमने पीपीएसी एवं अन्य हेडस से बिजली उपभोक्ताओं की लूट को उठा कर उजागर किया है और अब जब भाजपा की सरकार आने वाली है तो कार्यवाहक मुख्यमंत्री साजिश रच रही हैं।सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में कहीं भी बिजली कटौती नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री एवं पावर डिस्कॉम की सांठगांठ से ब्रेक डाउन ठीक करने में अत्यधिक समय लगाया जा रहा है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने पावर डिस्कॉम प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर बिजली कटौती करेंगे या ब्रेक डाउन ठीक करने में अत्यधिक समय लगाएंगे तो वह सरकार गठन के बाद जांच के लिए तैयार रहें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें