मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:43 · नई दिल्ली संस्करण

विराट कोहली के पास सहवाग और पोंटिंग को पीछे छोड़ने का मौका, वडोदरा में चूके थे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
विराट कोहली के पास सहवाग और पोंटिंग को पीछे छोड़ने का मौका, वडोदरा में चूके थे

इंदौर। भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच चल रही वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों टीमें 1-1 मैच जीतकर बराबरी पर हैं। तीसरा वनडे जीतने वाली टीम सीरीज की विजेता होगी। इस मैच में भारतीय टीम के सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली के प्रदर्शन पर नजर रहेगी।

विराट का होल्कर स्टेडियम, इंदौर में अब तक साधारण प्रदर्शन रहा है। विराट ने इस मैदान में अब तक 4 वनडे खेले हैं। इसमें 33 के औसत से सिर्फ 99 रन उनके बल्ले से निकले हैं। सर्वाधिक स्कोर 36 रन रहा है। ऐसे में विराट रविवार को इस मैदान पर उतरेंगे तो अपने पुराने रिकॉर्ड को बेहतर करना चाहेंगे। इंदौर में रहने वाले फैंस भी चाहेंगे कि विराट एक यादगार पारी खेलें, क्योंकि इस मैच के बाद स्टेडियम में वह बतौर खिलाड़ी कब लौटेंगे, इस पर फिलहाल कुछ भी नहीं कहा जा सकता।

इसलिए विराट रविवार को अपने और अपने फैंस के लिए यादगार बनाना चाहेंगे।

विराट कोहली बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहने वाले विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज के पहले मैच में भी 93 रन की पारी खेल देश को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। दूसरे वनडे में कोहली सिर्फ 23 रन बना सके थे।

विराट कोहली के पास रविवार को वीरेंद्र सहवाग और रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ने का मौका होगा।

सहवाग, पोंटिंग और कोहली तीनों ने ही न्यूजीलैंड के खिलाफ 6-6 शतक लगाए हैं। कोहली अगर तीसरे वनडे में शतक लगाने में कामयाब रहते हैं, तो वनडे में कीवी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। विराट पहले वनडे में यह मौका चूक गए थे।

विराट कोहली के साथ ही पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के पास भी इंदौर में बड़ी पारी खेल अपने फैंस को रोमांचित करने का मौका होगा। रोहित पिछले दोनों वनडे में अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में कामयाब नहीं रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें