मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

सोशल मीडिया पर हथियार लहराना युवक को पड़ा महंगा,गिरफ्तार,हथियार बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सोशल मीडिया पर हथियार लहराना युवक को पड़ा महंगा,गिरफ्तार,हथियार बरामद

अररिया। सोशल मीडिया पर हथियार लहराना रानीगंज थाना क्षेत्र के जगता ख़रसाही वार्ड संख्या 12 गांव के रहने वाले 25 वर्षीय युवक सुनील बहरदार को महंगा पड़ गया।रविवार को सुनील का लोहे का देशी कट्टा के साथ वीडियो वायरल हुआ था जिस पर एसपी अंजनी कुमार ने संज्ञान लेते हुए सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में रानीगंज थानाध्यक्ष के साथ एक विशेष छापामारी दल का गठन किया।छापामारी दल द्वारा सोमवार को जगता खरसाही गांव में छापेमारी की गई,जिसमें हथियार लहराने वाले 25 वर्षीय युवक सुनील बहरदार पिता रमेश बहरदार को गिरफ्तार किया गया।छापेमारी के दौरान उनके घर से लोहे का बना हुआ देशी कट्टा बरामद किया गया।जिसके बाद पुलिस ने सुनील बहरदार को गिरफ्तार कर अपने साथ रानीगंज थाना लेकर आई और उनके खिलाफ कांड संख्या 448/25 दिनांक 08.12.2025 धारा 25(1-बी)(ए),26 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।छापामारी दल में रानीगंज थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार,सब इंस्पेक्टर शेख हसीना,एएसआई रवि प्रकाश द्विवेदी,ओमप्रकाश सिंह और थाना के सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे।जानकारी एसपी अंजनी कुमार ने दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें