मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:16 · नई दिल्ली संस्करण

आर्केस्ट्रा में हथियार के साथ डांस का वायरल वीडियो मामले में चार गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्वी चंपारण।पहाड़पुर थाना क्षेत्र के बलुआ गांव से पुलिस ने छापेमारी कर आर्केस्ट्रा में हथियार के साथ डांस कर रहे युवक व उसके तीन सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।अरेराज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंजन कुमार ने बताया की बीते दिनो सोशल मीडिया पर एक युवक का बंदूक के साथ आर्केस्ट्रा में डांस करते वीडियो वायरल होने की सूचना मिली थी। फलस्वरूप पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर वायरल वीडियो के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व मे एक टीम का गठन कर वीडियो में दिख रहे युवक साहेब सिंह व उसके सहयोगी रंजीत कुमार, हरेन्द्र कुमार दास व दीपक सहनी को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार लोगो के पास से एक देशी कट्टा, दो जिन्दा कारतूस व चार मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद किया है। छापेमारी टीम मे डीएसपी रंजन कुमार, अंचल पुलिस निरीक्षक पूर्णकाम सामर्थ, थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार के साथ संतोष कुमार जायसवाल, नीलम कुमारी और सशस्त्र पुलिसकर्मी शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें