भाजपा ने भदोही सीट पर विनोद कुमार बिंद को बनाया उम्मीदवार

भाजपा ने भदोही सीट पर विनोद कुमार बिंद को बनाया उम्मीदवार
नई दिल्ली।भाजपा ने उत्तर प्रदेश की भदोही सीट से अपने उम्मीदवार का एलान कर दिया है। भाजपा ने भदोही से डॉ. बिनोद कुमार बिंद को अपना उम्मीदवार बनाया है।विनोद बिंद मिर्जापुर की मझवां विधानसभा से निषाद पार्टी के विधायक हैं। वो अब बीजेपी के सिंबल पर लड़ेंगे।इस तरह से निषाद पार्टी के दो उम्मीदवार बीजेपी के सिंबल पर लड़ रहे हैं. संत कबीर नगर से प्रवीण निषाद पहले हैं।





