मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

नहर से ओवरफ्लो पानी से दर्जनों घर और खेत जलमग्न, तीन साल से परेशान हैं सैंकड़ों लोग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नहर से ओवरफ्लो पानी से दर्जनों घर और खेत जलमग्न, तीन साल से परेशान हैं सैंकड़ों लोग

बांसवाड़ा। एक तरफ जहां सरकार 'हर घर नल योजना' के तहत पानी पहुंचाने का प्रयास कर रही है, वहीं नयापाडा के घर नहर के पानी से लबालब हैं। पानी घुसने से ग्रामीणों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। बांसवाड़ा जिले की ग्राम पंचायत चिड़ियावासा के नयापाडा में ग्रामीण पिछले तीन वर्षों से माही नहर के पुराने पुल की समस्या से त्रस्त हैं, जिसका आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

माही नहर के पुराने पुल में कचरा जमा हो जाने के कारण नहर का पानी ओवरफ्लो होकर नयापाडा के घरों और खेतों में घुस रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि उनके पास अब दोबारा बुवाई के लिए भी पैसे नहीं बचे हैं।पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष भवानी निनामा ने बताया कि सरपंच और सचिव को कई बार अवगत कराने के बावजूद नहर अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।मोहल्लावासियों ने प्रशासन से फसलों के नुकसान के लिए हर्जाना देने और समस्या के स्थायी समाधान की पुरजोर मांग की है।। इस बारे में माही परियोजना के कनिष्ठ अभियंता हरीश सुथार ने बताया कि मनरेगा में तकनीकी समस्या आ जाने से नरेगा श्रमिक नहीं आ रहे हैं जिससे नहर की सफाई नहीं हो पाई जिससे यह समस्या हुई है जिसको जल्द ही दूर करने के प्रयास किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें