मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हुए वर्ल्ड नंबर-1 विक्टर एक्सेलसन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लंदन । पुरुष एकल के शीर्ष वरीय डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन

शुक्रवार को ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप से बाहर हो गए। वह

क्वार्टरफाइनल में इंडोनेशिया के एंथोनी सिनिसुका गिंटिंग से हार गए।

ओलंपिक

चैंपियन एक्सेलसन ने पहला सेट 21-8 से जीत लिया, लेकिन मजबूत गिंटिंग ने

अगले दो सेट 21-18, 21-19 से जीतकर डेन के खिलाफ अपनी 11 मैचों की हार के

सिलसिला को समाप्त कर दिया।

पांचवीं वरीयता प्राप्त गिंटिंग

का सेमीफाइनल में फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव से सामना होगा, जिन्होंने

जापान के लोकी वतनबे को 21-17, 21-10 से हराया।

महिला एकल

में, चीन की ओलंपिक चैंपियन चेन युफेई को स्पेन की कैरोलिना मारिन ने

21-17, 21-15 से हराया, वहीं दुनिया की नंबर 1 एन से-यंग को सेमीफाइनल में

जापानी दिग्गज अकाने यामागुची का सामना करना है।

26 वर्षीय

चेन ने स्वीकार किया कि वह टूर्नामेंट के दौरान 100% फिट नहीं थीं लेकिन

उन्होंने जोर देकर कहा कि यह उनकी हार का कारण नहीं था। उन्होंने सिन्हुआ

के हवाले से कहा,"मुझे लगता है कि मैं कोर्ट पर पर्याप्त आश्वस्त नहीं हूं

और मैं समय पर अपने खेल को समायोजित नहीं कर सकी।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें