मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:44 · नई दिल्ली संस्करण

विक्रमशिला सेतु तीन महीने रहेगा बंद, 29 अगस्त से वाहनों-पैदल यात्रियों पर रोक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
विक्रमशिला सेतु तीन महीने रहेगा बंद, 29 अगस्त से वाहनों-पैदल यात्रियों पर रोक

भागलपुर,।विक्रमशिला सेतु से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। सेतु के जीर्णोद्धार कार्य को लेकर आगामी 28 अगस्त की रात से बैरिकेडिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, 29 अगस्त की सुबह से पुल पर वाहनों के साथ-साथ पैदल यात्रियों की आवाजाही पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

विभाग ने काम की गंभीरता को देखते हुए मरम्मत कार्य 15 सितंबर के बजाय 28 अगस्त से ही शुरू करने का निर्णय लिया है।

पुल निर्माण निगम खगड़िया के वरीय परियोजना अभियंता शशिभूषण कुमार ने बताया कि मरम्मत के लिए जरूरी ट्रस ब्रिज और टूटे हिस्से का सुपर स्ट्रक्चर हरियाणा में तैयार किया जा रहा है, जो अगले सप्ताह तक भागलपुर पहुंच जाएगा। सितंबर के पहले हफ्ते में वर्तमान अस्थायी बेली ब्रिज को हटाकर 4 सुपर स्ट्रक्चर, एक्सपेंशन जॉइंट और बेयरिंग बदलने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

सेतु पर करीब तीन महीनों तक परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। इससे अंग प्रदेश, कोसी और सीमांचल क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आम जनता को राहत देने के लिए मजबूत वैकल्पिक व्यवस्था (रूट डायवर्जन और फेरी सेवा) तैयार की जा रही है।

पथ निर्माण मंत्री, पटना मुख्यालय के वरीय अधिकारी और जिला प्रशासन संयुक्त बैठक कर जल्द ही रूट डायवर्जन की रूपरेखा फाइनल करेंगे। इसकी अग्रिम जानकारी आम जनता को दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि बीते 3 मई की रात विक्रमशिला सेतु के पिलर संख्या 4 और 5 के बीच का लगभग 34 मीटर लंबा स्लैब अचानक टूटकर गंगा नदी में गिर गया था। इसके बाद यातायात बहाल करने के लिए अस्थायी बेली ब्रिज बनाया गया था, जिससे आए दिन लंबा जाम लग रहा था। अब पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र और तकनीकी टीम के फैसले के बाद पुल के स्थायी सुदृढ़ीकरण का काम युद्ध स्तर पर शुरू होने जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें