मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

विजेंद्र गुप्ता ने लोगों की समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
विजेंद्र गुप्ता ने लोगों की समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष और स्थानीय विधायक विजेंद्र गुप्ता ने शनिवार को रोहिणी में अपने विधायक कार्यालय में जन सुनवाई की। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को इसके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।इसके अलावा विजेंद्र गुप्ता ने आज रोहिणी विधानसभा के सेक्टर-8 स्थित पॉकेट ए3 डीडीए फ्लैट्स एवं सेक्टर-9 स्थित रामाकृष्ण अपार्टमेंट व मयूर अपार्टमेंट में विधायक निधि से निर्मित वरिष्ठ नागरिक केंद्रों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों को सर्वोपरि रखते हुए रोहिणी विधानसभा के सर्वांगीण विकास के लिए हम प्रतिबद्ध है।पटपड़गंज विधानसभा में सीवरों की सफाई का काम तेजी से हो रहा है। यह जानकारी स्थानीय विधायक रविंद्र नेगी ने आज एक्स पर साझा की। उन्होंने बताया कि विनोद नगर गली नंबर 7 में पिछले कई दिनों से घरों में गंदा पानी आने की शिकायत के बाद यहां सीवरों की सफाई का काम शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि आज सभी संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर क्षेत्र का निरीक्षण किया और समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए। उन्होंने कहा कि जनता को स्वच्छ जल और स्वस्थ जीवन उपलब्ध कराना हमारा संकल्प है। इस दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें