मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

विजय हजारे ट्रॉफी: एन जगदीशन के नाम सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड, दूसरे नंबर पर पृथ्वी शॉ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
विजय हजारे ट्रॉफी: एन जगदीशन के नाम सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड, दूसरे नंबर पर पृथ्वी शॉ

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा आयोजित घरेलू क्रिकेट की लिस्ट ए फॉर्मेट की प्रतिष्ठित विजय हजारे ट्रॉफी के 2025-26 संस्करण का आगाज बुधवार को हुआ। टूर्नामेंट की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई। पहले ही दिन 22 बल्लेबाजों ने शतक लगाए।

शतक लगाने वाले प्रमुख बल्लेबाजों में मुंबई के लिए रोहित शर्मा, दिल्ली के लिए विराट कोहली, बिहार के लिए वैभव सूर्यवंशी, झारखंड के लिए ईशान किशन, और कर्नाटक के लिए देवदत्त पड्डीकल का नाम प्रमुख है। ओड़िशा के स्वास्तिक समल ने इन सभी बल्लेबाजों से आगे बढ़ते हुए दोहरा शतक लगाया। स्वास्तिक ने सौराष्ट्र के खिलाफ 169 गेंद पर 212 रन की पारी खेली।

विजय हजारे ट्रॉफी में स्वास्तिक की खेली ये चौथी सबसे बड़ी पारी थी। वह संजू सैमसन के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं।

विजय हजारे ट्रॉफी इतिहास की सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड तमिलनाडु के विकेटकीपर बल्लेबाज एन जगदीशन के नाम है।

जगदीशन ने 21 नवंबर 2022 को अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 141 गेंद पर 277 रन की पारी खेली थी।

टूर्नामेंट की दूसरी बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के नाम है। शॉ ने 2021 में पुडुचेरी के खिलाफ 152 गेंद पर 227 रन की नाबाद पारी खेली थी।

हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला वनडे शतक लगाने वाले ऋतुराज गायकवाड़ सूची में तीसरे स्थान पर हैं। गायकवाड़ ने 28 नवंबर 2022 को उत्तर प्रदेश के खिलाफ नाबाद 220 रन की पारी खेली थी।

संजू सैमसन चौथे स्थान पर हैं। 12 अक्टूबर 2019 को उन्होंने गोवा के खिलाफ 129 गेंद पर नाबाद 212 रन की पारी खेली थी।

विजय हजारे ट्रॉफी के 2025-26 संस्करण का पहला दिन बेहद धमाकेदार रहा। बल्लेबाज बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं। ऐसे में टूर्नामेंट के शीर्ष चार व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड आने वाले दिन में टूट सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें