मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

वियतनाम में भी बनेगा अयोध्याधाम जैसा श्रीराम मंदिर, धूमधाम से मनाया गया प्राण प्रतिष्ठा समारोह, केन्या में दीप जगमगाए

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हनोई/नई

दिल्ली, 24 जनवरी । देश-विदेश में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की

प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर मची धूम के बीच वियतनाम में अनुपम

कार्यक्रम देखने को मिला। इसका आयोजन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के समिट

इंडिया ट्रस्ट के तत्वावधान में किया गया।

ट्रस्ट की

विज्ञप्ति के अनुसार, वियतनाम में हजारों भारतीयों ने अयोध्याधाम में हुए

प्राण प्रतिष्ठा समारोह की खुशी में बाईस जनवरी को अपनी दुकानें और संस्थान

बंद रखे। वैदिक रीति रिवाज से सुब्रमणियम स्वामी मंदिर में भगवन श्रीराम

का राज्याभिषेक किया। इस कार्यक्रम में वियतनाम के नागरिकों ने भी बढ़

चढ़कर हिस्सा लिया।

समिट इंडिया के चेयरमैन और भाजपा के पूर्व

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने कहा है कि समिट इंडिया ने अयोध्या

प्रकल्प शुरू किया है। इसके निमित्त विदेशी धरती पर हर एक भारतवंशी के लिए

अयोध्याधाम जैसा सुंदर और भव्य मंदिर बनाने का संकल्प किया गया है। वियतनाम

के साथ केन्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की धूम रही। जल्द ही अयोध्याधाम

की पवित्र मिट्टी दोनों देशों में भेजी जाएगी। इसके बाद केन्या और वियतनाम

में श्रीराम मंदिर के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम तय किया जाएगा।

भाजाप

नेता जाजू ने कहा कि समिट इंडिया के वियतनाम चैप्टर के चेयरपर्सन जेपी

मिश्रा अयोध्या प्रकल्प का नेतृत्व करेंगे। वियतनाम में हुए कार्यक्रम में

हजारों लोगों को श्रीरामचरितमानस (रामायण) की प्रतियां भेंट की गईं। केन्या

में भी भारतवासियों ने हजारों रामज्योति प्रज्ज्वलित की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें