मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:20 · नई दिल्ली संस्करण

शव यात्रा में फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
शव यात्रा में फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

भागलपुर: पुलिस जिला नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां शव यात्रा के दौरान हथियार से फायरिंग किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जगतपुर गांव निवासी भवेश यादव की माता का निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार के लिए शव यात्रा महादेवपुर घाट पहुंची थी। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा हथियार लहराते हुए फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है।वायरल वीडियो में कुछ युवक हथियार के साथ दिखाई दे रहे हैं और फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। हालांकि वीडियो की पुष्टि और उसमें शामिल लोगों की पहचान को लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बिना अनुमति हथियार का प्रदर्शन और फायरिंग करना कानूनन अपराध है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें