मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

प्रदेश की जनता ने एन डी ए 400पार के संकल्प में झारखंड की 7सीटों को जोड़ दिया: आदित्य साहू, गांडेय उपचुनाव में होगी एन डी ए की जीत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रदेश की जनता ने एन डी ए 400पार के संकल्प में झारखंड की 7सीटों को जोड़ दिया: आदित्य साहू,  गांडेय उपचुनाव में होगी एन डी ए की जीत

प्रदेश की जनता ने एन डी ए 400पार के संकल्प में झारखंड की 7सीटों को जोड़ दिया: आदित्य साहू,

गांडेय उपचुनाव में होगी एन डी ए की जीत

रांची: भाजपा प्रदेश महामंत्री सह सांसद आदित्य साहू ने सोमवार को प्रदेश मीडिया सेंटर में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हजारीबाग, चतरा और कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के साथ गांडेय विधानसभा क्षेत्र की जनता का भाजपा झारखंड की ओर से आभार प्रकट किया। श्री साहू ने शांतिपूर्ण मतदान केलिए चुनाव आयोग के पदाधिकारी एवम चुनाव कार्य में लगे सभी कर्मचारियों का भी आभार प्रकट किया है। कहा कि राज्य की जनता ने बढ़ चढ़कर मतदान में भाग लिया है। शाम 5 बजे तक के को आंकड़े हैं उसमे 65 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुए हैं। कहा कि आज पांचवें चरण के मतदान संपन्न होने के बाद जनता ने फिर एक बार मोदी सरकार बनाने केलिए 400पार के संकल्प में अपना 7सीट का योगदान कर दिया है। कहा कि आज कोडरमा,हजारीबाग और चतरा के साथ गांडेय उपचुनाव में वहां के मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर मतदान किया। कहा कि यह मतदान तीसरी बार मोदी सरकार के संकल्प को साकार करने के लिए है। साथ ही यह मतदान प्रदेश से भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों को उखाड़ फेंकने केलिए हुआ है।यह मतदान सनातन विरोधियों को सबक सिखाने केलिए हुआ है।यह मतदान आदिवासी,दलित,पिछड़े,युवा महिला,किसान सभी को ठगने वाली नीति और नीयत के खिलाफ हुआ है। कहा कि राज्य की जनता का प्रदेश भारतीय जनता पार्टी आभार प्रकट करती है। प्रेसवार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक,एवम तारिक इमरान उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें