मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:02 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली-एनसीआर का शातिर लुटेरा पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

दिल्ली-एनसीआर का शातिर लुटेरा पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

गाजियाबाद, 11 मार्च । थाना टीलामोड पुलिस ने शुक्रवार की देर रात मुठभेड़ में दिल्ली-एनसीआर में तीन दर्जन से ज्यादा आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुके शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से वह घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से फर्जी नंबर लगी एक पल्सर मोटरसाइकिल, एक तमंचा, कारतूस तथा चोरी के 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा ने यहां शनिवार की सुबह को बताया कि यह शातिर अपराधी नंद नगरी दिल्ली निवासी मोहम्मद जान उर्फ अज्जू है। उन्होंने बताया कि टीला मोड़ पुलिस भोपुरा के पास शुक्रवार की देर रात संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल पर एक युवक आता दिखाई दिया। मोटरसाइकिल के नंबर प्लेट ढकी हुई थी जिससे पुलिस को उस पर शक हुआ और पुलिस ने उसे रोकने के लिए इशारा किया लेकिन वह मोटरसाइकिल को तेजी से आगे बढ़ाते हुए भागने लगा। इसी दौरान पुलिस ने उसका पीछा किया तो वह तेज गति से लोनी की तरफ भागने लगा। पुलिस द्वारा पीछा करने पर कोयल एन्कलेव के पास खाली मैदान मे घुस गया। हड़बड़ाहट में गिरने पर उसने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरु कर दी। पुलिस टीम ने पीछा कर चेतावनी देते हुए घेरने का प्रयास कर जवाबी फायरिंग की। जिसमे मोहम्मद जान उर्फ अज्जू को दाहिने पैर में गोली लगी और वह नीचे गिर गया, जिसे पुलिस ने दबोच लिया। अभियुक्त के विरुद्ध करीब 03 दर्जन से अधिक मुकदमें एनसीआर क्षेत्र में चोरी, लूट, हत्या आदि के पंजीकृत हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें