मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:12 · नई दिल्ली संस्करण

उपराष्ट्रपति भारत-पाक सरहद पर 13-14 जून को जवानों का हौसला बढ़ाएंगे, तनोट माता के दर्शन भी करेंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 13 जून को जैसलमेर आएंगे। वे

दो दिवसीय दौरे पर जैसलमेर आ रहे हैं। इस दौरान वे भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय

सीमा पर जाएंगे और भीषण गर्मी में सरहद की रक्षा कर रहे जवानों से मुलाकात

करेंगे। इसके साथ ही वे तनोट माता मंदिर में विशेष पूजा अर्चना भी करेंगे।

अभी

तक उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के दौरे का मिनट-टू-मिनट यात्रा कार्यक्रम

नहीं आया है। सूत्रों के अनुसार वे 13 जून को दोपहर 2.30 बजे विशेष विमान

द्वारा दिल्ली से जैसलमेर पहुंचेंगे। वायुसेना अड्डे से वे डाबला स्थित

बीएसएफ हैडक्वार्टर जाएंगे। वहां से हेलीकाप्टर द्वारा भारत-पाक बॉर्डर

स्थित तनोट माता मंदिर जाएंगे। तनोट माता मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद

उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ उसी दिन सीमा सुरक्षा बल की बबलियानवाला पोस्ट

का दौरा करेंगे। बॉर्डर स्थित पोस्ट पर सीमा क्षेत्र की सुरक्षा के बारे

में सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों से जानकारी लेंगे। उसके बाद जैसलमेर में

उनका रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है। दूसरे दिन शुक्रवार, 14 जून को

उप-राष्ट्रपति सम रोड़ स्थित सीमा सुरक्षा बल परिसर में कार्यक्रम में

हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही वहां जवानों सहित अन्य लोगों से मुलाकात करने का

कार्यक्रम है। 14 जून को ही वे विशेष विमान से जैसलमेर से दिल्ली के लिए

लौट जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें