मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का कोलंबो हवाई अड्डे पर स्वागत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का कोलंबो हवाई अड्डे पर स्वागत

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन रविवार को दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर श्रीलंका की राजधानी कोलंबो पहुंचे। उनकी श्रीलंका की यह पहली आधिकारिक द्विपक्षीय यात्रा है।विदेश मंत्रालय के अनुसार हवाई अड्डे पर उनका भव्य और पारंपरिक स्वागत किया गया। यह दौरा कूटनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है। उपराष्ट्रपति के कोलंबो पहुंचने पर उनका स्वागत श्रीलंका के उच्च अधिकारियों ने किया। इस दौरान वहां का प्रसिद्ध पारंपरिक कैंडीयन नृत्य पेश किया गया, जो दोनों देशों के बीच गहरी सांस्कृतिक समानता को दर्शाता है।द्विपक्षीय बैठक के दौरान उपराष्ट्रपति श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके और प्रधानमंत्री डॉ. हरिणी अमरसूर्या सहित अन्य शीर्ष नेताओं के साथ उच्च स्तरीय वार्ता करेंगे। इसके अलावा, भारत सरकार के सहयोग से निर्मित भारतीय आवास परियोजना के तीसरे चरण के तहत तैयार किए गए घरों को औपचारिक रूप से तमिल समुदाय के सदस्यों को सौंपा जाएगा।राधाकृष्णन भारतीय मूल के तमिल समुदाय के नेताओं और उत्तरी-पूर्वी क्षेत्रों के प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे। वे कोलंबो में भारतीय प्रवासियों को भी संबोधित करेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच सदियों पुराने सभ्यतागत और जन-संबंधों को और मजबूत करना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें