मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:44 · नई दिल्ली संस्करण

मुंबई पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने किया स्वागत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुंबई पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने किया स्वागत

मुंबई। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को मुंबई दौरे पर पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्यपाल जिष्णुदेव वर्मा ने उनका हार्दिक स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल जिष्णुदेव वर्मा और मुख्यमंत्री फडणवीस ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को पुष्पगुच्छ भेंट किया और उनके आगमन पर खुशी जाहिर की।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का शनिवार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उपराष्ट्रपति को महाराष्ट्र के लोक भवन में 'गार्ड ऑफ ऑनर' भी प्रदान किया गया।

महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णुदेव वर्मा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।

इससे पहले उपराष्ट्रपति नागपुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने डॉ. हेडगेवार स्मृति भवन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार को पुष्पांजलि अर्पित की। उसके बाद वे महर्षि व्यास सभागार पहुंचे, जहां 'इंडियन यूथ पार्लियामेंट' के 29वें राष्ट्रीय सत्र की शोभा बढ़ाई।

इस दौरान उपराष्ट्रपति ने युवाओं के उत्साह और उनकी सक्रिय भागीदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि 'इंडियन यूथ पार्लियामेंट नेशनल ट्रस्ट' ने पिछले दो दशकों से विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं को जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है, जिससे 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की भावना को नई दिशा मिली है।

कार्यक्रम में उन्होंने भाषाई विविधता और भारत के विकास पर भी विचार साझा किए।

'भारतीय भाषाएं और विकसित भारत-2047' विषय पर बोलते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत की भाषाई विविधता उसकी एक महान शक्ति है और इसे सम्मान और संरक्षण देना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित किया कि वे अपनी भाषा, संस्कृति और देशभक्ति को बनाए रखें और देश के विकास में सक्रिय भाग लें।

इस अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा, महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और गरिमा का माहौल बना रहा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें