मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

उप राष्ट्रपति राधाकृष्णन और लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला का जोधपुर पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उप राष्ट्रपति राधाकृष्णन और लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला का जोधपुर पहुंचने पर स्वागत

जोधपुऱ । उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के जोधपुर पहुंचने पर शनिवार सुबह एयरफोर्स स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत किया गया।केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश, जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। उप राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने एयरफोर्स स्टेशन से सादड़ी हेलीपेड से पाली के लिए प्रस्थान किया। उप राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के प्रथम बार जोधपुर आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के जोधपुर आगमन पर केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने आज एयरपोर्ट पहुंच कर अगवानी की। केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने लोकसभा अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने उनका जनप्रतिनिधियों और प्रमुख पदाधिकारियों से परिचय कराया। राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़, जोधपुर शहर जिला अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पालीवाल, देहात दक्षिण के अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी सहित अनेक प्रमुख पदाधिकारी सहित अनेक कार्यकर्ता और गणमान्य लोगों ने लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत अभिनंदन किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें