वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन बने नेवी के वाइस चीफ -एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी की लेंगे जगह

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन बने नेवी के वाइस चीफ
-एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी की लेंगे जगह
वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को नेवल स्टाफ का वाइस चीफ बनाया गया है। कृष्णा स्वामीनाथन नेवी के नए चीफ बने एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे।बुधवार दिल्ली स्थित साउथ ब्लॉक में एक सेरेमनी में उन्हें यह पदभार सौंपा गया। इस दौरान उन्हें नेवी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।इससे पहले वाइस एडमिरल स्वामीनाथन ने नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीदों को नमन किया।





