मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

सफाईकर्मियों ने सात सूत्री मांगों को लेकर निकला जुलूस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भागलपुर। जिले के सुलतानगंज के नमामि गंगे घाट पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे सफाईकर्मियों ने अपनी मांग को लेकर सोमवार को जुलूस निकाला।मौके पर पहुंचे जन संसद के संरक्षक अजीत कुमार के नेतृत्व में सभी सफाईकर्मियों ने अपनी मांगे के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इसके जन संसद के संरक्षक अजीत कुमार के साथ सभी सफाईकर्मियों ने जुलूस निकालकर शहर में भ्रमण करते हुए सात सूत्री मांग का ज्ञापन नगर परिषद सुलतानगंज के कार्यपालक पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार के नाम सौंपा।इस दौरान अजीत कुमार ने कहा कि नगर परिषद सुलतानगंज के सभी सफाईकर्मी वेतन में कटौती और पीएफ घोटाला को लेकर नमामि गंगे घाट पर हड़ताल पर बैठे हैं। सात सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। कार्यपालक पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार से सफाईकर्मियों की मांग को लेकर दुरभाष पर बातचीत किया गया है। कार्यपालक पदाधिकारी ने कल तक समय लिया है। अगर सफाईकर्मियों की मांग जल्द पूरा नहीं होती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। उधर सफाईकर्मियों की हड़ताल से शहर में गंदगी से अंबार हो गया है। जिससे आम लोगों को भी काफी परेशानी हो रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें