मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:44 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री भाजपा में हुए शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री अपने साथियों के साथ बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि लोकसभा के आगामी चुनाव में भाजपा उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर विजय प्राप्त करेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की 25 करोड़ आबादी को गरीबी से बाहर निकालने का काम विगत 10 वर्षों में हुआ है। उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार से प्रदेश की प्रगति, माफिया मुक्ति, गांव, गरीब, किसान की उन्नति संभव हुई है। उन्होंने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता प्रचंड बहुमत से मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का निश्चय कर चुकी है।

भाजपा में शामिल होने के बाद विभाकर ने कहा कि हमें नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जय जवान जय किशान जय विज्ञान और जय अनुसंधान के नारे के साथ जुड़ने का मौका मिला है। हमें नरेन्द्र मोदी और भाजपा को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाल पिछले कई सालों से दिशाहीन है।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय राय, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश प्रवक्ता ब्रज बहादुर, प्रदेश प्रवक्ता आलोक वर्मा समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें