मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

इंदौर: घर के बाहर खड़े वाहनों में लगाई आग, ऑटो और दो बाइक जलकर खाक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
इंदौर: घर के बाहर खड़े वाहनों में लगाई आग, ऑटो और दो बाइक जलकर खाक

बदबू और शोर सुनकर जागे लोग, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिसइंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र की साईं सुमन कॉलोनी में सोमवार देर रात बदमाशों ने घर के बाहर खड़े वाहनों में आग लगा दी। आग लगने से एक ऑटो रिक्शा, दो बाइक, बिजली मीटर और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक, साईं सुमन कॉलोनी निवासी संजय डाबी की शिकायत पर जीत उर्फ बब्बन यादव और अर्पित ठाकुर के खिलाफ आगजनी और विवाद करने का प्रकरण दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता संजय डाबी ने बताया कि सोमवार रात दोनों आरोपी उनके घर के सामने खड़े होकर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे। घर में मेहमान होने के कारण उन्होंने आरोपियों को समझाइश देकर वहां से जाने के लिए कहा। इसके बाद दोनों युवक वहां से चले गए। रात में भोजन के बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए। कुछ देर बाद जलने की तेज बदबू आने लगी और पड़ोसियों के शोर मचाने पर परिवार के लोग बाहर निकले। बाहर देखा तो घर के सामने खड़ी ऑटो रिक्शा, पड़ोसी जयप्रसाद की बाइक सहित अन्य वाहनों में आग लगी हुई थी।संजय डाबी का आरोप है कि उन्होंने मौके पर दोनों आरोपियों को देखा और पकड़ने के लिए दौड़े, लेकिन वे अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक एक ऑटो रिक्शा और दो बाइक पूरी तरह जल चुकी थीं। आग की चपेट में आने से बिजली मीटर और आसपास रखा अन्य सामान भी नष्ट हो गया। फिलहाल बाणगंगा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों की गतिविधियों और घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें