मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

अनूपपुर: गड्ढे में फंसे वाहन से 7 मवेशी पकड़ाए, तस्कर मौके से भागे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अनूपपुर: गड्ढे में फंसे वाहन से 7 मवेशी पकड़ाए, तस्कर मौके से भागे

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की भालूमाड़ा पुलिस ने सोमवार-मंगलवार की रात्रि को बिना नंबर के मालवाहक वाहन से 7 मवेशियों को छुड़ाया, जिन्हें बहुत ही बेरहमी से गाड़ी में ठूंसकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने वाहन को जप्त कर मवेशियों को काजीहाउस पसान में रखाया गया तथा अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध की धारा 11(घ) पशु क्रूरता अधि. म.प्र. कृषक पशु परि. अधि. 4, 6, 6(क), 9, 10, 11 एवं 66/192ए एम.व्ही एक्ट कायम किया गया है।थाना प्रभारी विपुल शुक्ला ने बताया कि मुखबिर से खबर मिली थी कि भालूमाड़ा से जमुना की ओर मवेशियों को भरकर ले जाया जा रहा है। पुलिस ने जब घेराबंदी की, तो पुलिस को देखते ही वाहन चालक ने गाड़ी पीछे भगाने की कोशिश की। इसी चक्कर में गाड़ी का पहिया एक गड्ढे में फंस गया। मौका पाकर ड्राइवर गाड़ी छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला। जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली, तो उसमें 6 भैंसा और 1 भैंस लदे मिले। इन सभी को सुरक्षित निकालकर पसान नगरपालिका के कांजी हाउस भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि जब्त की गई गाड़ी और मवेशियों की कुल कीमत करीब 6 लाख रुपये से ज्यादा है।पुलिस ने तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बिना नंबर की गाड़ी होने की वजह से आरोपियों तक पहुंचने में थोड़ी मुश्किल हो रही है, लेकिन पुलिस की टीमें फरार चालक और गाड़ी मालिक की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें