वाहन चेकिंग के क्रम में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक गिरफ्तार

अररिया। फारबिसगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर शनिवार को हरिपुर स्थित नहर के पास वाहन चेकिंग के क्रम में एक बाइक सवार को भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया।वाहन चेकिंग के क्रम में पुलिस ने बाइक सवार के पास से 640 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया। हरिपुर वार्ड संख्या छह निवासी स्प्लेंडर प्लस संख्या बीआर 38 एजी 5544 बाइक पर सवार मो. वारिश पिता मो.शेख को गिरफ्तार किया गया।मामले में पुलिस ने फारबिसगंज थाना में मामला दर्ज किया है।छापेमारी टीम में पुलिस अवर निरीक्षक अमरेंद्र कुमार सिंह,सहायक अवर निरीक्षक दीपक कुमार,हरेंद्र यादव और सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे।जानकारी थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने दी।





