मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:35 · नई दिल्ली संस्करण

कामाख्या मंदिर में 108 गायों का किया गया वैदिक पूजन, मंत्री लेसी सिंह हुई शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कामाख्या मंदिर में 108 गायों का किया गया वैदिक पूजन, मंत्री लेसी सिंह हुई शामिल

पूर्णिया। पूर्णियां जिलान्तर्गत भवानीपुर मजरा में स्थित प्रसिद्ध माँ कामाख्या मंदिर में आयोजित माँ कामाख्या महोत्सव राजकीय मेला में गौ पूजन एवं गोपाल सम्मान कार्यक्रम में मंत्री लेसी सिंह ने भाग लेकर गौ माता की धार्मिक अनुष्ठानिक तरीके से पूजा अर्चना किया| कुल 108 गौ माता की विधिवत चुनरी,तेल,सिंदूर एवं हरा चारा खिला कर पूजा अर्चना किया गया। मंत्रों का जाप के साथ गौ माता की आरती की गई ।गौमाता के सम्मान में भक्तजनों ने "गोमाता की जय" से मंदिर परिसर गूंज उठा।मौके पर मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि गाय को "कामधेनु" की देवी के रूप में भी पूजा की जाती है, जो समृद्धि और समग्र कल्याण का प्रतीक मानी जाती है। गाय की पूजा भारतीय संस्कृति में एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा है। गाय माता को चन्लत मंदिर की मान्यता दी गई है । हिंदू धर्म में गाय को मां का दर्जा दिया गया है और इसे देवी लक्ष्मी,सरस्वती और पृथ्वी माता का प्रतीक माना जाता है ।उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केवल गौ माता की पूजा ही नहीं बल्कि यह पशुओं प्राकृतिक और पर्यावरण के प्रति भी एक सम्मान दिखाता है ।मंत्री लेशी सिंह ने गौपालक को अंगवस्त्र प्रदान करते हुए अन्य पारम्परिक तरीके से सम्मनित किया,जिससे गौपालक काफी आह्लादित दिखे और मंत्री लेशी सिंह को आशीर्वाद दिया ।विद्वान पंडितो देवानंद तिवारी बाबा ने कहा कि इस तरह का अनोखा गौपूजन सह गोपाल सम्मान बिहार में किसी मंदिर में नहीं किया गया है मंत्री लेशी सिंह का सत्प्रयास गौ रक्षा व गौ सम्मान के लिए अनुकरणीय प्रशंसनीय है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें