मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 · रात 8:09 · नई दिल्ली संस्करण

Vastu Warning: पड़ोसी से भूलकर भी उधार न मांगें ये चीज, घर में आती है दरिद्रता

वास्तु शास्त्र के अनुसार 4 चीजें कभी मुफ्त में नहीं लेनी चाहिए। नमक: इसे मुफ्त में लेने से घर की दरिद्रता और कर्ज साथ आता है, रिश्तों में खटास बढ़ती है। तेल: इसका संबंध शनि से है। मुफ्त का तेल लेने से शनि दोष, नौकरी में बाधा और दुर्घटना का खतरा रहता है। सुई-कैंची: नुकीली चीजें मुफ्त में लेने से लड़ाई-झगड़े और रिश्तों में दरार आती है। काली मिर्च: इसे लेने से कलह और आर्थिक तंगी आती है। मजबूरी में लें तो 1-2 रुपये जरूर दें।

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन2 बार पढ़ा गया
Vastu Warning: पड़ोसी से भूलकर भी उधार न मांगें ये चीज, घर में आती है दरिद्रता

हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में दान का बहुत महत्व बताया गया है, लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें मुफ्त में लेना अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि अगर आप किसी से ये 4 चीजें मुफ्त में लेते हैं, तो उसका नकारात्मक असर आपके जीवन पर पड़ता है। इससे घर में गरीबी, बीमारी और शनि दोष आ सकता है। आइए जानते हैं वो कौन सी 4 चीजें हैं। नमक - कभी भी उधार या मुफ्त में न लें' वास्तु शास्त्र में नमक को सबसे पवित्र और नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने वाला माना गया है। समुद्र से निकलने के कारण इसका सीधा संबंध शनि और शुक्र ग्रह से है। अगर आप किसी के घर से नमक मुफ्त में या उधार मांग कर लाते हैं, तो आप उसके घर की दरिद्रता और नकारात्मकता भी अपने साथ ले आते हैं। इससे घर में कर्ज बढ़ता है और रिश्तों में खटास आती है। वास्तु के अनुसार, नमक हमेशा पैसे देकर ही खरीदना चाहिए। दुकानदार को भी नमक उधार नहीं देना चाहिए, इससे उसकी बरकत चली जाती है। अगर नमक खत्म हो जाए तो पड़ोसी से मांगने की बजाय तुरंत बाजार से खरीद कर लाएं।



तेल - शनिदेव हो जाएंगे नाराज: सरसों का तेल हो या तिल का तेल, इसका संबंध सीधे शनिदेव से माना जाता है। शनि की साढ़े साती और ढैय्या से बचने के लिए लोग शनिवार को तेल का दान करते हैं।लेकिन याद रखें, तेल का दान हमेशा किया जाता है, मुफ्त में लिया नहीं जाता। अगर आप किसी से तेल मुफ्त में लेते हैं, तो आप उसके शनि दोष को अपने ऊपर ले लेते हैं। इससे जीवन में अचानक परेशानियां, दुर्घटनाएं और नौकरी में बाधा आने लगती है। वास्तु कहता है कि तेल कभी भी किसी की रसोई से उधार न लें। अगर लेना ही पड़े तो उसके बदले में कुछ पैसे या चावल जरूर दे दें।



सुई और कैंची - रिश्तों में आएगी कड़वाहट: सुई और कैंची जैसी नुकीली चीजें भी मुफ्त में नहीं लेनी चाहिए। इनका संबंध शनि और राहु से होता है। कहा जाता है कि किसी से सुई या धागा मुफ्त में लेने से दोस्ती और रिश्तों में दरार आती है। कैंची मुफ्त में लेने से घर में लड़ाई-झगड़े बढ़ते हैं और बनते हुए काम बिगड़ने लगते हैं। अगर किसी टेलर या पड़ोसी से आपको सुई-धागा या कैंची लेनी भी पड़े, तो बदले में 1 या 2 रुपये का सिक्का जरूर दे दें। इससे वास्तु दोष कट जाता है और लेने-देने का हिसाब बराबर हो जाता है।



 काली मिर्च और लहसुन-प्याज: किचन में इस्तेमाल होने वाली काली मिर्च, लहसुन और प्याज भी मुफ्त में नहीं लेना चाहिए। काली मिर्च का संबंध शनि से है और इसे नकारात्मक ऊर्जा भगाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।किसी के घर की काली मिर्च मुफ्त में लाने से आपका बजट बिगड़ सकता है और घर में कलह बढ़ती है। इसी तरह लहसुन-प्याज को तामसिक भोजन माना गया है, इसे उधार लेने से घर की शुद्धता भंग होती है। वास्तु शास्त्र कहता है कि अगर मजबूरी में ये चीजें लेनी भी पड़ें तो बदले में कुछ न कुछ जरूर दें। एक सिक्का, एक मुट्ठी चावल या हाथ जोड़कर धन्यवाद के साथ कुछ पैसे दे देने से दोष नहीं लगता। इससे आप कर्जदार नहीं बनते और सामने वाले का बुरा प्रभाव भी आपके ऊपर नहीं आता।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर