मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का हुआ ट्रायल रन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भागलपुर। भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का शुक्रवार को ट्रायल रन हुआ। आज पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस भागलपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी हुई। उल्लेखनीय हो कि आगामी 15 सितंबर को वंदे भारत ट्रेन का भागलपुर रेलवे स्टेशन से उद्घाटन किया जायेगा। वहीं उद्घाटन से पहले इस ट्रेन का शुक्रवार को ट्रायल रन हुआ, जिसके लिए शुक्रवार की सुबह ट्रेन को भागलपुर रेलवे स्टेशन लाया गया।उद्घाटन के दिन के लिए भागलपुर से हावड़ा के लिए ट्रेन के लिए समय सारणी जारी कर दिया गया है। उद्घाटन के दिन यह ट्रेन भागलपुर से हावड़ा के लिए सुबह 11 बजे रवाना होगी। इस ट्रेन को देखकर जंक्शन पर मौजूद रेल यात्री काफी उत्साहित दिखे। उन्होंने ट्रेन के साथ अपनी सेल्फी भी ली। यह ट्रेन केशरिया रंग की है और इसके आठ डिब्बे हैं।उद्घाटन समारोह को लेकर रेलवे की ओर से तैयारी भी जोर-शोर से हो रही है। भागलपुर के प्लेटफॉर्म नंबर 6 से यह ट्रेन रवाना होगी। रेलवे बोर्ड की ओर से भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन की समय सारिणी जारी कर दी गयी है। जारी समय सारिणी के अनुसार ट्रेन भागलपुर से हावड़ा के लिए दिन के 3:20 मिनट पर खुलेगी। छह घंटे में रात 9:20 पर हावड़ा पहुंचेगी। हावड़ा से सुबह 7:45 पर खुलेगी और दोपहर 2:05 पर भागलपुर पहुंचेगी। उद्घाटन वाले दिन की समय सारिणी अलग है। ट्रेन का उद्घाटन 15 सितंबर को होगा और 17 से परिचालन शुरू हो जायेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें