मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:17 · नई दिल्ली संस्करण

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान : साइकिल रैली निकाल जल संरक्षण का दिया संदेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान : साइकिल रैली निकाल जल संरक्षण का दिया संदेश

बीकानेर : 'वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान' के तहत जिला खेल अधिकारी कार्यालय द्वारा रविवार को जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम के तहत साइकिल रैली आयोजित की गई। रैली सादुल स्पोर्ट्स स्कूल से शुरू होकर डॉ करणी सिंह स्टेडियम पहुंची।

इसमें विद्यार्थियों एवं नागरिकों को जल संरक्षण के महत्व से अवगत कराया गया तथा सभी को 'जल बचाओ, भविष्य बचाओ' का संकल्प दिलाते हुए शपथ दिलाई गई। जनभागीदारी से जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का संदेश दिया गया।

साइकिल रैली को जिला खेल अधिकारी सुरेंद्र कुमार हर्ष और साइक्लिंग कोच राधाकिशन छँगाणी ने हरी झंडी दिखाई। साईकिल रैली में कोच श्रवण भाम्भू, सुरेंद्र कूकना, जेठाराम, दयालाराम, बस्तीराम विश्नोई और निशा लिम्बा आदि मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें