मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

रामटहल चौधरी को मनाने पहुंचे ओरमांझी, भाजपा प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रामटहल चौधरी को मनाने पहुंचे ओरमांझी, भाजपा प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई

रामटहल चौधरी को मनाने पहुंचे ओरमांझी, भाजपा प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई

रांची: राज्यसभा सांसद, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखण्ड प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई ने रविवार को राजधानी के ओरमांझी प्रखण्ड स्थित पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ नेता रामटहल चौधरी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान श्री बाजपेई के साथ भाजपा नेता डॉ. प्रणव कुमार बब्बू भी मौजूद थे। करीब एक घंटे तक चली मान मनौबल के बाद श्री वाजपेई रांची लौटे। इस दौरान श्री वाजपेई और श्री चौधरी ने पुरानी बातों एवं यादों को साझा किया। हालांकि दोनों के बीच क्या बातचीत हुई इसका खुलासा अभी तक नही किया गया है। मगर आपको बता दें कि ये वही रामटहल चौधरी है जो विगत दिनों कांग्रेस में शामिल हुए थे और एक माह के अंदर ही इनका कांग्रेस से मोह भंग हो गया और इस्तीफा दे दिया । इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि रामटहल चौधरी निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं मगर लक्ष्मीकांत वाजपेई के इस मुलाकात से यह साफ हो गया है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को मदद पहंुचा सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें