वैभव सूर्यवंशी के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने से क्यों कतरा रहे हैं सीनियर्स? इस भारतीय खिलाड़ी ने किया बड़ा खुलासा

बिहार के 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस वक्त भारतीय क्रिकेट के ड्रेसिंग रूम की सबसे बड़ी चर्चा हैं। IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे तेज शतक जड़ने के बाद अब उनका नाम सीनियर टीम इंडिया के आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे में आने के बाद सुर्खियों में है। लेकिन मैदान से ज्यादा चर्चा इस बात की है कि वैभव को लेकर सीनियर्स के मन में जलन है या हैरानी? इस सवाल का जवाब टीम इंडिया के एक सीनियर खिलाड़ी ने दिया है, जिसने ड्रेसिंग रूम का राज खोल दिया। दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू में भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर से पूछा गया कि 15 साल के लड़के के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करना कैसा लगता है, क्या सीनियर्स को असहजता होती है।
इस पर अय्यर ने हंसते हुए कहा - "जलन कैसी, वो तो किसी अजूबे से कम नहीं है। हम सब उसे देखकर हैरान हैं।"अय्यर ने बताया कि जब वैभव पहली बार नेट्स में आया तो पहला ही ओवर देखकर पूरा ड्रेसिंग रूम शांत हो गया। श्रेयस अय्यर ने खुलासा किया, "हमने बहुत से युवा टैलेंट देखे हैं, लेकिन वैभव अलग है। वो 15 साल का है, लेकिन उसका बैट-स्विंग और कॉन्फिडेंस किसी 10 साल के इंटरनेशनल खिलाड़ी जैसा है। वो नेट्स में जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर पर भी कदम आगे निकालकर छक्का मार देता है। ड्रेसिंग रूम में हम उसे 'बेबी बॉस' बुलाते हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "उससे जलन नहीं, सीखने को मिलता है। वो जिस बेखौफ अंदाज में खेलता है, वो हम सीनियर्स को भी याद दिलाता है कि क्रिकेट को कैसे एन्जॉय करना है।" वैभव को लेकर एक और अजीब नियम भी चर्चा में है। UK के चाइल्ड सेफगार्डिंग कानून और ICC की सेफ-हैंड्स पॉलिसी के मुताबिक, 16 साल से कम उम्र का खिलाड़ी सीनियर खिलाड़ियों के साथ एक ही चेंजिंग रूम में कपड़े नहीं बदल सकता। इसलिए इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर वैभव को मैच के दौरान तो टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में रहने की इजाजत होगी, वह टीम मीटिंग में भी हिस्सा लेगा, लेकिन कपड़े बदलने और शॉवर के लिए उसे हर स्टेडियम में ECB द्वारा बनाया गया अलग कमरा दिया जाएगा।
यही वजह है कि बेलफास्ट में भारत के लिए 3 अलग-अलग रूम बुक किए गए थे।BCCI ने इस दौरे पर वैभव के माता-पिता को भी साथ रहने की इजाजत दी है, ताकि वह मेंटली सहज रहे। भारत में ऐसा कोई नियम नहीं है, इसलिए IPL में वह राजस्थान रॉयल्स के साथ ही नॉर्मल ड्रेसिंग रूम शेयर करता था। फिलहाल वैभव अगर आयरलैंड में डेब्यू करते हैं तो वह सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।
विषय





