ICC का बड़ा धमाका! क्रिकेट के नियमों में बड़ा बदलाव, जानबूझकर शॉर्ट रन लेने पर 5 रन की पेनल्टी....

ICC ने क्रिकेट के नियमों में एक बड़ा बदलाव किया है जो आज 1 अक्टूबर 2026 से पूरी दुनिया में लागू हो गया है। MCC ने लॉज ऑफ क्रिकेट के नए एडिशन में कुल 73 बदलाव किए हैं, जिसमें से 10 बड़े बदलावों को ICC ने अपनी प्लेइंग कंडीशन में शामिल कर लिया है। ये बदलाव ओवरथ्रो, रन आउट, डेड बॉल, हिट विकेट और बाउंड्री कैच तक से जुड़े हैं। अब तक ओवरथ्रो और मिसफील्ड में काफी कंफ्यूजन था। ICC ने इसे अब साफ कर दिया है। ICC के अनुसार, "ओवरथ्रो वो है जब फील्डर रन रोकने या रन आउट करने के लिए सीधे स्टम्प्स की तरफ थ्रो करता है।"
अगर फील्डर बॉल को रोकने की कोशिश में मिसफील्ड करता है या बाउंड्री के पास दूसरे फील्डर को पास देता है तो उसे ओवरथ्रो नहीं माना जाएगा। अब रन आउट के लिए सिर्फ बॉल को टच करना काफी नहीं होगा। फील्डर के पास बॉल का "complete control" होना चाहिए। यानी अगर बॉल हाथ में है और फील्डर का पूरा कंट्रोल है तभी स्टम्प्स टूटने पर आउट दिया जाएगा। हल्का सा टच करके स्टम्प्स तोड़ना अब आउट नहीं माना जाएगा। पहले माना जाता था कि बॉल बॉलर या विकेटकीपर के हाथ में आने पर ही डेड होती है। अब अंपायर को ज्यादा पावर दी गई है। बॉल किसी भी फील्डर के हाथ में हो या जमीन पर स्थिर पड़ी हो तो अंपायर उसे डेड बॉल करार दे सकता है। इससे मैच के आखिरी बॉल पर होने वाले ड्रामे में फैसला लेना आसान होगा। टेस्ट क्रिकेट में अब दिन का आखिरी ओवर विकेट गिरने पर खत्म नहीं होगा।
अगर आखिरी ओवर में विकेट गिरता है तो भी ओवर की बाकी बॉलें उसी दिन फेंकी जाएंगी, अगर रोशनी और मौसम ठीक है। ICC का कहना है कि इससे ड्रामा बना रहेगा और फील्डिंग टीम को फायदा मिलेगा। अब बाउंड्री के बाहर से हवा में कूदकर बॉल को बार-बार टच करने वाला 'बन्नी हॉप' कैच बैन हो गया है। फील्डर जो बाउंड्री के बाहर से जंप करेगा वो हवा में सिर्फ एक बार बॉल को टच कर सकता है, उसके बाद उसे पूरी तरह से बाउंड्री के अंदर जमीन पर आना होगा। अगर वो दोबारा बाहर चला गया तो वो चौका या छक्का माना जाएगा। अब बल्लेबाज शॉट खेलने के बाद बैलेंस खोकर स्टम्प्स पर गिरता है तो वो हिट विकेट आउट होगा, भले ही बॉल काफी देर पहले जा चुकी हो।
बल्लेबाज को अपना बैलेंस पाने तक "बॉल रिसीव" करने की प्रक्रिया में माना जाएगा। जानबूझकर शॉर्ट रन लेने पर अब सारे रन काट लिए जाएंगे, फील्डिंग टीम को 5 पेनल्टी रन मिलेंगे और फील्डिंग कप्तान तय करेगा कि अगली बॉल पर स्ट्राइक कौन लेगा। ये सभी नियम आज से लागू हो गए हैं। ICC के क्रिकेट कमेटी के चेयरमैन सौरव गांगुली ने कहा है कि ये बदलाव मॉडर्न क्रिकेट की जरूरत को ध्यान में रखकर किए गए हैं ताकि खेल में तेजी और निष्पक्षता बनी रहे।
विषय





