मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

नेताला के पास भूस्खलन से उत्तरकाशी-गंगनानी मार्ग अवरुद्ध, घंटों यातायात बाधित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नेताला के पास भूस्खलन से उत्तरकाशी-गंगनानी मार्ग अवरुद्ध, घंटों यातायात बाधित

नई दिल्ली। उत्तरकाशी से गंगनानी जाने वाले मार्ग पर नेताला के पास बड़ा भूस्खलन हुआ, जिससे वाहनों की आवाजाही बुरी तरह बाधित हुई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सुबह हुए भूस्खलन के कारण सड़क पूरी तरह से अवरुद्ध हो गई है, जिससे गंगनानी क्षेत्र तक पहुंच बंद हो गई है।

अधिकारियों के अनुसार, पहाड़ से मलबा और कीचड़ सड़क पर गिर गया, जिससे रास्ता पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। मलबा हटाने और यातायात बहाल करने के लिए जेसीबी समेत भारी मशीनरी तैनात की गई है। सड़क को साफ करने का प्रयास जारी है।

उत्तरकाशी में इसी हफ्ते पहले हुई भयानक बादल फटने की घटना ने भी भारी तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा से धराली सहित कई इलाकों में अचानक बाढ़ और भूस्खलन हुआ, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग लापता हैं।

खोज और बचाव कार्य लगातार छठे दिन भी जारी हैं। लेकिन, रविवार को भारी बारिश के चलते बचाव कार्य मुश्किल हो गया, खासकर धराली में, जहां सूखी मिट्टी दलदल में बदल गई है, जिससे बचाव दल को पहुंचने में परेशानी हो रही है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि अब तक 1,308 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत कार्य 24 घंटे जारी रहेंगे और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद दी जा रही है।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तरकाशी जिले में हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। कुछ इलाकों में शाम और रात तक मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

प्रशासन ने लोगों और यात्रियों को सावधानी बरतने और भूस्खलन वाले क्षेत्रों में गैर-जरूरी आवाजाही से बचने की सलाह दी है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें अस्थिर मौसम के कारण सतर्क हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें