मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:41 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तरकाशी आपदा: पीएम मोदी ने सीएम धामी से ली स्थिति की जानकारी, हर संभव मदद का भरोसा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उत्तरकाशी आपदा: पीएम मोदी ने सीएम धामी से ली स्थिति की जानकारी, हर संभव मदद का भरोसा

नई दिल्ली/देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तरकाशी के मौजूदा हालातों की जानकारी ली है। उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में मंगलवार को प्राकृतिक आपदा से भारी तबाही हुई। इस गंभीर स्थिति में प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड सरकार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री को लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण आ रहीं कठिनाइयों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि राज्य सरकार राहत और बचाव कार्यों में पूरी तत्परता के साथ जुटी हुई है। सभी संबंधित एजेंसियां समन्वय के साथ कार्य कर रही हैं, ताकि प्रभावित लोगों को त्वरित सहायता मिल सके।

इसके बाद, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "पीएम नरेंद्र मोदी ने सुबह फोन पर धराली में चल रहे राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उन्हें रातभर चले बचाव कार्यों, घटनास्थल से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रेस्क्यू करने, जरूरी सेवाओं और संसाधनों की उपलब्धता के बारे में अवगत कराया।"

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी टीम से वह लगातार संपर्क में हैं। घटनास्थल के निरीक्षण के लिए वह स्वयं भी धराली के लिए निकल रहे हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हर संभव सहायता के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया।

बता दें, उत्तरकाशी में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच मंगलवार को बादल फटने की घटना हुई। पहाड़ी मलबा और पानी तेजी से धराली क्षेत्र में घुसा, जिससे कई घर तबाह हो गए। घटना में कम से कम चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और कई लोग लापता हैं। फिलहाल, आपदा प्रभावित धराली क्षेत्र में 300 से अधिक कर्मचारी राहत और बचाव कार्य में लगे हैं। एनडीआरएफ और भारतीय सेना के जवान भी रेस्क्यू में जुटे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें