मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:33 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव होंगी राधा रतूड़ी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून,

31 जनवरी । उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव राधा रतूड़ी होंगी।

धामी सरकार ने उन्हें मुख्य सचिव बनाकर मातृ शक्ति को बड़ा सम्मान दिया

है। सचिव शैलेश बगोली ने नए मुख्य सचिव को लेकर आदेश जारी किया है। मौजूदा

मुख्य सचिव एसएस संधू की सेवाएं आज ( 31 जनवरी ) समाप्त हो रही हैं।

धामी

सरकार ने 1988 बैच की आईएएस अधिकारी और वर्तमान में अपर मुख्य सचिव राधा

रतूड़ी को राज्य का नया मुख्य सचिव बनाने पर मुहर लगाई है। राधा रतूड़ी आज

मुख्य सचिव संधू की सेवानिवृत्ति पर पदभार ग्रहण करेंगी।

आईएएस राधा

रतूड़ी अपने 36 वर्ष के कार्यकाल में कई अहम पदों पर रही हैं। वो राज्य

के सर्वोच्च प्रशासनिक पद पर अलग राज्य बनने के बाद आसीन होने वाली पहली

महिला आईएएस अधिकारी होंगी। 1973 बैच की आईपीएस अधिकारी कंचन चौधरी

भट्टाचार्य वर्ष 2004 में राज्य की पहली महिला डीजीपी बनी थीं। आईएएस राधा

रतूड़ी के पति 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी अनिल रतूड़ी भी डीजीपी रहे हैं।

यह संयोग राज्य में पहली बार होगा, जब पति व पत्नी, दोनों ही प्रशासनिक व

पुलिस सेवा के वरिष्ठतम पद पर आसीन रहे हों।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें