मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:35 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तम नगर हत्याकांड : बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची आरोपी की मां, आज होगी सुनवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उत्तम नगर हत्याकांड : बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची आरोपी की मां, आज होगी सुनवाई

नई दिल्ली। दिल्ली के उत्तमनगर इलाके में होली के दिन हुई तरुण की हत्या के मामले में प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई की थी। वहीं, अब इस मामले में आरोपी के परिजन दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। दिल्ली हाईकोर्ट मंगलवार को मामले की सुनवाई करेगा।

दिल्ली हाईकोर्ट में आरोपी की मां ने बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ याचिका दायर की है। याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि मामले में सह-आरोपी का घर गिरा दिया गया है और उनके घर को भी गिराए जाने की आशंका है।

बता दें कि 8 मार्च को आरोपियों के घर बुलडोजर की कार्रवाई की थी जबिक 9 मार्च को तीन महिलाओं को हिरासत में लिया गया था। दिल्ली पुलिस के अनुसार, हिरासत में ली गई महिलाओं में सायरा, शरीफ और सलमा शामिल थीं।

दिल्ली पुलिस इस हत्याकांड में पहले ही एक नाबालिग समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। यह घटना होली के दिन उत्तमनगर की जेजे कॉलोनी में हुई।

पीड़ित पक्ष का दावा है कि 11 वर्षीय बच्ची अपनी छत पर होली खेल रही थी। इसी दौरान उसकी ओर से फेंका गया एक गुब्बारा नीचे गिर गया और वहां से गुजर रही मुस्लिम समुदाय की एक महिला पर रंग के छींटे पड़ गए। बच्ची के परिजनों ने बताया कि उन्होंने मुस्लिम समुदाय की महिला से तुरंत माफी मांग ली थी। इसके बावजूद महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया और उसके परिजन व रिश्तेदार भी वहां पहुंच गए।

आरोप है कि उन लोगों ने 26 वर्षीय तरुण कुमार को घेर लिया और क्रिकेट बैट, लाठियों व पत्थरों से हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल तरुण कुमार को अस्पताल ले जाया गया, जहां गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई।

तरुण की मौत के बाद शुक्रवार को इलाके में तनाव काफी बढ़ गया। हिंदू संगठनों ने घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य सड़कों पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। तनाव को देखते हुए इलाके की कई दुकानों को एहतियातन बंद रखा गया।

दिल्ली प्रशासन की ओर से मामले में कड़ी कार्रवाई की गई है। इसके अलावा, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस उनकी धरपकड़ में लगी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें