मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के सुपौल में गुटखा उधार न देने पर फायरिंग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार के सुपौल में गुटखा उधार न देने पर फायरिंग

सुपौल। जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में गुटखा उधार नहीं देने को लेकर हुआ मामूली विवाद फायरिंग तक पहुंच गया। यह घटना निर्मली पंचायत के मेहता टोला वार्ड संख्या-7 में हुई।पीड़ित महिला दुकानदार प्रमिला देवी ने बताया कि शाम करीब 7:30 बजे एक बाइक पर सवार तीन किशोर उनकी जनरल स्टोर दुकान पर पहुंचे। तीनों ने ‘राज निवास’ गुटखा उधार मांगा, लेकिन महिला ने उधार देने से इनकार कर दिया और पास की दूसरी दुकान से लेने की बात कही।इसके बाद तीनों लड़कों ने महिला को धमकी दी कि “तुम्हारे ऊपर गोली चलेगी” और वहां से चले गए। लगभग आधे घंटे बाद तीनों युवक दोबारा लौटे और दुकान के पास एक राउंड फायरिंग कर दी। उस समय महिला दुकान बंद कर अपने आंगन में चली गई थीं, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।इसके बाद रात करीब 8 बजे आरोपियों ने महिला के घर के सामने सड़क पर फिर से फायरिंग की, जिससे इलाके में और भय का माहौल बन गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। रात करीब 10:30 बजे दो युवक फिर बाइक से वहां से गुजरते दिखे, जिन्हें ग्रामीणों ने पहचान लिया। ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे तेज़ी से भाग निकले।पीड़िता के पुत्र सोनू कुमार ने पिपरा थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार दो आरोपियों की पहचान हो चुकी है, जबकि तीसरा अभी अज्ञात है। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी नाबालिग हैं।इस संबंध में पिपरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है ।उन्होंने बताया कि आपसी विवाद का मामला है। ।गोली चलाने की बात की पुष्टि नहीं की है। आवेदन मिला है जांच की जा रही।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें