मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

मुहर्रम ड्यूटी में मोबाइल चलाना पड़ा भारी, महिला सिपाही निलंबित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुहर्रम ड्यूटी में मोबाइल चलाना पड़ा भारी, महिला सिपाही निलंबित

किशनगंज, 27 जून (हि.स.)। मुहर्रम जैसे संवेदनशील पर्व के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर किशनगंज पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए एक महिला सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करती पाई गई महिला सिपाही अनुप्रिया कुमारी के खिलाफ यह कार्रवाई की। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। शनिवार को पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 12:15 बजे पुलिस अधीक्षक शहर के विभिन्न संवेदनशील स्थलों का औचक निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान सौदागर पट्टी चौक पर तैनात महिला सिपाही संख्या-853 अनुप्रिया कुमारी अपने निर्धारित कर्तव्यों के निर्वहन के बजाय मोबाइल फोन का उपयोग करती मिलीं। आरोप है कि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा बुलाए जाने के बावजूद वह मोबाइल में ही व्यस्त रहीं और ड्यूटी के प्रति अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई।पुलिस प्रशासन ने बताया कि मुहर्रम पर्व को लेकर सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को पहले ही स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन अथवा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग नहीं किया जाएगा। इसके बावजूद आदेशों की अवहेलना को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए पुलिस अधीक्षक ने मौके पर ही निलंबन की कार्रवाई की।एसपी ने पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) को पूरे मामले की जांच कर 48 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। वहीं निलंबित महिला सिपाही से विभागीय जांच के तहत सात दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है। किशनगंज पुलिस ने इस कार्रवाई के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया है कि संवेदनशील ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा आदेशों की अवहेलना को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने कहा है कि "जीरो टॉलरेंस" की नीति के तहत भविष्य में भी ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें