मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

मानकों का प्रयोग मानव जीवन में अत्यंत उपयोगी है : हेमा मालिनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मानकों का प्रयोग मानव जीवन में अत्यंत उपयोगी है : हेमा मालिनी

-भारतीय मानक ब्यूरो ने निधिवन सरोवर पोर्टिको होटल में किया स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव का आयोजनमथुरा। भारतीय मानक ब्यूरो शाखा नोएडा की ओर से वृंदावन निधिवन सरोवर पोर्टिको होटल में स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया।विश्व मानक दिवस के उपलक्ष्य में मानक महोत्सव के अंतर्गत आयोजित इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करते हुए सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि मानकों का प्रयोग मानव जीवन में अत्यंत उपयोगी है। उन्होंने कहा कि उद्यमी गुणवत्ता मानकों का पालन करें तथा उपभोक्ता बीआईएस की व्यवस्था के प्रति जागरूक रहें, ताकि शोषण से बच सके। उन्होंने महत्वपूर्ण आयोजन के लिए बीआईएस की सराहना की। कार्यक्रम में उनके द्वारा भारतीय मानक ब्यूरो की नीतियों का पालन कर रही औद्योगिक इकाइयों, जन जागरूकता में सहयोगी शिक्षण संस्थाओं, गैर सरकारी संगठनों एवं रिसोर्स पर्सन को अतिथिगणों द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय मानक ब्यूरो के उपमहानिदेशक डॉ आरके त्यागी तथा नोएडा शाखा के प्रमुख विक्रांत ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस मौके पर उपमहानिदेशक डॉ आरके त्यागी ने कहा कि उपभोक्ता संरक्षण के लिए भारतीय मानक ब्यूरो की नीतियां एवं कार्य प्रणाली बेहद उपयोगी है। जिसके लिए बीआईएस धरातल पर जाकर जनजागरूकता अभियान का संचालन कर रहा है। भारतीय मानक ब्यूरो शाखा नोएडा के प्रमुख विक्रांत ने बीआईएस की नीतियों व कार्य प्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।डॉ त्यागी ने बताया कि शाखा नोएडा के माध्यम से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश एवं राजस्थान के 26 जिलों में भारत सरकार की नीतियों का क्रियान्वयन किया जा रहा है। कार्यक्रम में युवाओं द्वारा नुक्कड़ नाटिका के माध्यम से लोगों को मानकों का पालन करने के प्रति प्रेरित भी किया।इस दौरान भारतीय मानक ब्यूरो के संयुक्त निदेशक वीरेंद्र कुमार रावत, उपनिदेशक अफसर इमरान, सहायक निदेशक विष्णु दयाल जट, मानक प्रोन्नति अधिकारी अमरदीप जायसवाल, वरिष्ठ सचिवालय सहायक आकाश कुमार यादव, मोहित कुमार आदि उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें