मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

पोर्न स्टार से जुड़े मामले में ट्रंप की पूर्व करीबी सलाहकार बनीं गवाह

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

न्यूयॉर्क। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पोर्न स्टार

को मुंह बंद करने के लिए किए धन भुगतान में करारा झटका लग सकता है। ताजा

घटनाक्रम में इस मुकदमे में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की

सलाहकार रहीं होप हिक्स ने गवाह के तौर पर पेश हुईं जहां अभियोजकों द्वारा

उनसे सवाल पूछा जा सकता है। ज्ञात रहे कि 2016 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान

के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने एक मामले में मुंह बंद रखने के लिए पोर्न स्टार

गुप्त तरीके से धन भुगतान करने का आरोप है। व्हाइट हाउस संचार निदेशक के

रूप में कार्य कर चुकीं हिक्स इस मामले में गवाही देने वाली ट्रंप की पहली

करीबी सलाहकार हैं।

ट्रंप द्वारा राष्ट्रपति चुनाव प्रचार

के दौरान पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को धन दिए जाने का मामला 2016 का

है। उस समय ट्रंप के पोर्न स्टार के साथ संबंध होने की बातें सामने आई थीं

और आरोप है कि उन्होंने इसे छिपाने के लिए स्टॉर्मी को एक लाख 30 हजार डॉलर

का भुगतान किया था।

हिक्स ने ट्रंप के 2016 के प्रचार

अभियान प्रेस सचिव के रूप में कार्य किया और उनके प्रशासन में शामिल होने

वाले शुरुआती अभियान कर्मचारियों में से एक थीं। अभियोजकों का कहना है कि

2016 के चुनाव से कुछ हफ्ते पहले “एक्सेस हॉलीवुड” टेप लीक होने के बाद

हिक्स ने उनके वैवाहिक बेवफाई के आरोपों को प्रेस से दूर रखने के एक प्रयास

के दौरान ट्रंप से फोन पर बात की थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें