मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:08 · नई दिल्ली संस्करण

अमेरिका ने यमन में हूती के सात रडार, एक ड्रोन और दो बिना चालक दल वाले जहाजों को नष्ट किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

वाशिंगटन,। अमेरिकी सेना ने यमन में पिछले 24 घंटे में हूती

विद्रोहियों के ईरान समर्थित सात रडार, एक ड्रोन और दो बिना चालक दल वाले

जहाजों को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया। उल्लेखनीय है कि हूती विद्रोही लाल

सागर में जहाजों को लगातार निशाना बना रहे हैं। दो दिन पहले ग्रीक के एक

जहाज पर हूती विद्रोहियों ने हमला भी किया था। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने

एक्स पर यह विवरण साझा किया है।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने

एक्स पर लिखा है, '' यह रडार हूती विद्रोहियों को समुद्री जहाजों को निशाना

बनाने और वाणिज्यिक शिपिंग को खतरे में डालने में मदद पहुंचाते थे। बलों

ने लाल सागर के ऊपर यमन के हूती नियंत्रित क्षेत्र से लॉन्च किए गए एक

अनक्रूड एरियल सिस्टम को भी सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई

नेविगेशन की स्वतंत्रता की रक्षा करने और अमेरिका, गठबंधन और व्यापारिक

जहाजों के लिए अंतरराष्ट्रीय जल को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए की गई।''

उल्लेखनीय

है कि हाल ही में हूती विद्रोहियों ने संयुक्त राष्ट्र के नौ कर्मचारियों

को भी बंदी बना लिया था। यह सभी कर्मी यमन के ही रहने वाले हैं। इनमें एक

विशेष दूत और महिला भी शामिल है। गाजा में इजराइली हमले के खिलाफ पिछले सात

महीने से हूती विद्रोही लाल सागर से गुजरने वाले जहाजों को निशाना बना रहे

हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें