मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

अमेरिका ने भारत-पाकिस्तान के बीच सीधी बातचीत की हिमायत की

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

वाशिंगटन। भारत और पाकिस्तान के बीच सीधी बातचीत की हिमायत करते हुए

अमेरिका ने कहा है कि दोनों देश स्वयं सीधे संवाद की दिशा तय करेंगे।

अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के साथ संबंधों को महत्व देने को लेकर

प्रतिबद्धता दोहराई।

गुरुवार को अमेरिकी विदेश विभाग के

प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने प्रेस वार्ता में कहा कि हम भारत-पाकिस्तान दोनों

के साथ संबंधों को महत्व देते हुए दोनों देशों के बीच सीधी बातचीत का

समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका-भारत घनिष्ठ आर्थिक और

सांस्कृतिक संबंध साझा करते हैं। दोनों देश हिंद-प्रशांत रणनीति पर काम

करने वाले भागीदार बने रहेंगे।

दरअसल, प्रेस वार्ता के दौरान उनसे

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

को तीसरे कार्यकाल पर बधाई दिए जाने पर अमेरिकी की प्रतिक्रिया के बारे में

सवाल किया गया था।

उल्लेखनीय है कि 10 जून को पाकिस्तान के

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने नरेन्द्र मोदी को लगातार तीसरी बार भारत के

प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी थी। साथ ही पाकिस्तान के पूर्व

प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भी मोदी को बधाई देते हुए कहा था कि हालिया

चुनाव में भाजपा की सफलता मोदी के नेतृत्व में लोगों के विश्वास को दर्शाती

है। जिसके जवाब में पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर दोनों का धन्यवाद किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें