मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

ट्रंप पर जानलेवा हमले के मामले में खुफिया सेवा की प्रमुख किंबरले चीटल ने दिया इस्तीफा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

वाशिंगटन,। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

पर हुए जानलेवा हमले में अमेरिकी खुफिया सेवा की निदेशक किंबरले चीटल ने

अपनी गलती मानते हुए मंगलवार को पद से इस्तीफा दे दिया।

खुफिया सेवा की पूर्व प्रमुख चीटल ने विभाग के सहयोगियों को किए गए ई-मेल में यह जानकारी दी।

चीटल

ने मंगलवार को ई-मेल में कहा, "मैं सुरक्षा चूक की पूरी जिम्मेदारी लेती

हूं। हाल की घटनाओं के मद्देनजर, भारी मन से मैंने निदेशक पद से इस्तीफा

देने का कठिन निर्णय लिया है।"

ट्रंप पर हमले की घटना के बाद से ही

खुफिया सेवा पर गंभीर चूक करने के आरोप लग रहे थे। इसे लेकर अगस्त, 2022 से

ही निदेशक पद संभाल रहीं चीटल पर इस्तीफा देने को लेकर भारी दबाव था। एक

दिन पहले ही चीटल ने सांसदों के समक्ष स्वीकार किया था कि पूर्व राष्ट्रपति

ट्रंप की हत्या का प्रयास 1981 में तत्कालीन राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन को

गोली मारे जाने की घटना के बाद से ‘‘सबसे गंभीर’’ सुरक्षा चूक है।

चीटल ने ट्रंप की हत्या के प्रयास को लेकर सदन की निगरानी व जवाबदेही समिति

के समक्ष अपनी पेशी के दौरान यह बात स्वीकार की, जिसमें शामिल दो भारतीय

अमेरिकी सांसदों राजा कृष्णमूर्ति और रो खन्ना समेत विभिन्न संसद सदस्यों

ने उनसे सवाल पूछे। चीटल ने कहा कि 13 जुलाई को हुए हत्या के प्रयास के

मामले में उनकी एजेंसी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा के अपने

मिशन में नाकाम रही।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें