मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:59 · नई दिल्ली संस्करण

डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने शुरू की प्रेसिडेंसियल इम्यूनिटी मामले की सुनवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

न्यूयार्क । अमेरिका के पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के

खिलाफ वांशिगटन स्थित सुप्रीम कोर्ट में इस बात पर बहस सुन रहा है कि

राष्ट्रपति के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों के लिए

उन्हें अभियोजन से छूट दी जानी चाहिए या नहीं। ज्ञात रहे कि ट्रंप पॉर्न

स्टार को धन देने के मामले की सुनवाई में शामिल होने के लिए वह न्यूयार्क

में हैं।

उन्होंने उस दिन के लिए अपने आपराधिक मुकदमे की

सुनवाई से बाहर रहने के लिए अपील की थी, ताकि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की

सुनवाई में शामिल हो सकें, लेकिन उन्हें अनुमति नहीं मिली।

ट्रंप

ने कहा कि आज एक बड़ा मामला सुनवाई के लिए था, लेकिन न्यायाधीश ने मुझे

जाने के लिए छूट नहीं दी। उनके अनुरोध को न्यूयार्क के राज्य सुप्रीम कोर्ट

के न्यायाधीश जुआन मर्चन ने अस्वीकार कर दिया। वह गुप्त धन मामले की

सुनवाई कर रहे हैं।

न्यायाधीश मर्चन ने ट्रंप के वकील टाड

ब्लैंच से पिछले हफ्ते कहा था कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के सामने बहस करना

बड़ी बात है। मैं निश्चित रूप से इसकी सराहना कर सकता हूं कि आपका मुवक्किल

वहां क्यों रहना चाहेगा, लेकिन न्यूयार्क राज्य के सुप्रीम कोर्ट में

मुकदमा भी बड़ी बात है।

दोनों ही मामलों से ट्रंप खुद को

सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि वह चुनावी दौड़ में एक

बार फिर से मजबूती से सामने हैं, लेकिन देश के सुप्रीम कोर्ट के सामने आए

मामले के नतीजे भविष्य के राष्ट्रपतियों पर भी प्रभाव डालेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें